लाइव न्यूज़ :

भारत में संक्रमण के 3.29 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, 3,876 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 14 दिन बाद गिरकर 3.29 लाख हो गए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,29,92,517 हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29,942 नए मामले सामने आए तथा 3,876 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,49,992 हो गई।

दो महीने तक लगातार वृद्धि के बाद, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,15,221 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.16 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,90,27,304 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 10 मई तक 30,56,00,187 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 18,50,110 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 3,876 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से कर्नाटक में 596, महाराष्ट्र में 549, दिल्ली में 319, उत्तर प्रदेश में 278, तमिलनाडु में 232, पंजाब में 198, छत्तीसगढ़ में 172, उत्तराखंड में 168, हरियाणा में 161, राजस्थान में 160, पश्चिम बंगाल में 134, झारखंड में 129 और गुजरात में 117 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक 2,49,992 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 76,398, दिल्ली में 19,663, कर्नाटक में 19,372, तमिलनाडु में 15,880, उत्तर प्रदेश में 15,742, पश्चिम बंगाल में 12,461, छत्तीसगढ़ में 10,742 और पंजाब में 10,704 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos