लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया : एनडीआरएफ

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है।

एनडीआरएफ ने मंगलवार को बताया कि बल ने राज्य में 15 दल तैनात किए हैं। उत्तराखंड में अभी तक वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कुमाऊं क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुआ है और वहां कई मकान ढह गए हैं, कई लोग मलबों में फंसे हुए हैं।

एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बचाव अभियान अभी जारी है। दलों ने ऊधम सिंह नगर जिले और बाढ़ प्रभावित अन्य क्षेत्रों में फंसे हुए 300 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।’’

उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर में छह टीम, उत्तरकाशी और चमोली में दो-दो टीम और देहरादून, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में एक-एक टीम तैनात की गई है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एक टीम और एक सब-टीम को नैनीताल में तैनात किया गया है, जबकि एक सब-टीम अल्मोड़ा में तैनात है।’’

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में एक टीम को ‘‘किसी भी आपात स्थिति से निपटने और चारधाम यात्रा के यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।’’ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

एनडीआरएफ ने मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे केरल में भी 11 दल तैनात किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में चौबीस घंटे काम कर रहा कंट्रोल रूम हालात पर नजर रखे हुए है और संबंधित राज्यों के प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए