लाइव न्यूज़ :

2000 करोड़ रूपये मूल्य का 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:54 IST

Open in App

(परिवर्तित डेटलाइन से)

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तूतीकोरिन बंदरगाह पहुंचे एक मालवाहक जहाज से 2000 करोड़ रूपये मूल्य का 300 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है।

डीआरआई अधिकारियों ने कंटेनर जहाज को पकड़ा जो पनामा से रवाना हुआ था और एंटवर्प और कोलंबो बंदरगाहों से होता हुआ तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा था। इस मालवाहक पर लकड़ियों की खेप होने की बात बतायी गयी थी।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जांच करने पर संदिग्ध कंटेनर पर नौ बैग मिले जिन्हें लकड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया था।

बयान के अनुसार, बैग खोलने पर सफेद रंग की दबी हुई 302 ईंटे मिलीं जिन्हें कई तह में पैक किया गया था।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रतिबंधित सामग्री 303 किलोग्राम है और संदेह है कि यह कोकीन है। प्रतिबंधित सामग्री और उसे ढंकने में इस्तेमाल की गयी लकड़ियां एनडीपीएस कानून 1985 के तहत जब्त कर ली गयी हैं। ’’

बयान के अनुसार इस खेप के स्रोत और अन्य बातों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू