लाइव न्यूज़ :

मांगें पूरी नहीं होने पर लोगों ने उठाया अनोखा कदम, 300 अनुसूचित जाति परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2018 04:47 IST

हरियाणा के जींद में अपनी मांगों को लेकर छह माह से लघु सचिवालय के बाहर अनुसूचित जाति के लोग बैठे थे। लेकिन अब करीब 300 परिवारों के 500 लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया।

Open in App

हरियाणा के जींद में अपनी मांगों को लेकर छह माह से लघु सचिवालय के बाहर अनुसूचित जाति के लोग बैठे थे। लेकिन अब करीब 300 परिवारों के 500 लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया। खबर के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन लोगों धर्म परिवर्तन करते हुए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाया है।  दरअसल दो महीने पहले इसी तरह से 120 लोगों ने दिल्ली के लद्दाख बुद्ध भवन में जाकर बौद्ध धर्म अपनाया था। जिसके बाद अब 300 लोग उसी राह पर चले हैं।

अनुसूचित समाज के नेता दिनेश खापड़ ने इस मामले में कहा  है कि अदल अलग तरह की मांगों को लेकर समाज के लोग करीब छह महीने से धरने पर बैठे हैं,लेकिन सरकार की ओर से उनको पूरी तरह से अनदेखा किया गया और उनकी सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। वे कोई नई मांग नहीं कर रहे, बल्कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों पर अमल की बात कह रहे हैं। 

इन लोगों की मांग है कि प्रदेश में हुए एससी वर्ग की महिलाओं के साथ गैंगरेप के मामलों में सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई है और पीड़ित के परिजन को नौकरी भी नहीं दी गई है। समाज की दूसरी मांग है कि उनके समाज के शहीदों की याद में सरकार स्मारक बनवाए साथ हीआश्रितों को नौकरी देने की मांग अधूरी है। 

इसी तरह की कुछ मांगों को लेकर लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। वही, उनके द्वारा  इन सब मांगों को लेकर कईं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में अब 300 लोगों ने उत्तराखंड बौद्ध भिक्षु प्रधान प्रेम सागर ने कहा कि इनकी सही मायने में इनकी घर वापसी हुई है। क्योंकि प्राचीन काल में ये सब बौद्ध थे, लेकिन समय के साथ ये गुमराह हो गए थे। ऐसे में अब सवाल हरियाणा सरकार की लापरवाही पर उठ रहे हैं।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे