लाइव न्यूज़ :

‘दुआरे सरकार’ शिविरों में अभी तक तीन करोड़ से अधिक लोग आए : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 14:50 IST

Open in App

कोलकाता, 10 सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे ‘दुआरे सरकार’ शिविरों में अभी तक तीन करोड़ से अधिक लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने पहुंचे हैं। यह लोगों तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार का एक अभियान है।

‘दुआरे सरकार’ (आपके द्वार सरकार) के दूसरे संस्करण की शुरुआत 16 अगस्त को की गई थी और यह 15 सितंबर तक चलेगा।

बनर्जी ने लोगों का शिविरों में आने और उनके उचित प्रबंधन के लिए सरकारी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 16 अगस्त से अभी तक ‘दुआरे सरकार’ शिविरों में तीन करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। मैं इस पहल को सफल बनाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के सभी अधिकारियों को बधाई देती हूं। मैं इन शिविरों में आने और लाभ उठाने के लिए बंगाल के लोगों का भी शुक्रिया अदा करती हूं।’’

इन शिविरों में आने वाले लोगों ने सबसे अधिक सरकारी योजना ‘लक्ष्मी भंडार’ और ‘स्वास्थ्य साथी’ का लाभ उठाया।

‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के प्रत्येक परिवार की महिलाओं के लिए 1,000 रुपये और सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये की मासिक सहायता का आश्वासन दिया गया है। वहीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना 'के तहत माध्यमिक एवं तृतीयक देखभाल के लिए प्रति परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का नकदी-रहित बुनियादी स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल