बेंगलुरु, 29 जनवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।
सुधाकर ने ट्वीट किया, '' दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, अब सबसे तेज टीकाकरण अभियान बन गया है। 16 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।''
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक 2,84,385 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था। बृहस्पतिवार के दिन ही 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।