कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:33 IST2021-01-29T16:33:50+5:302021-01-29T16:33:50+5:30

Over 2.84 lakh people have been vaccinated by Kovid-19 so far in Karnataka. | कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

बेंगलुरु, 29 जनवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

सुधाकर ने ट्वीट किया, '' दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, अब सबसे तेज टीकाकरण अभियान बन गया है। 16 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।''

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक 2,84,385 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था। बृहस्पतिवार के दिन ही 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 2.84 lakh people have been vaccinated by Kovid-19 so far in Karnataka.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे