लाइव न्यूज़ :

2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं ने टीके की पहली खुराक ली, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-सबसे आगे तमिलनाडु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2021 21:15 IST

तमिलनाडु इस मामले में सबसे आगे है, जहां 78,838 गर्भवती महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। आंध्र प्रदेश में 34,228, ओडिशा में 29,821, मध्य प्रदेश में 21,842, केरल में 18,423 और कर्नाटक में 16,673 गर्भवती महिलाओं ने पहला टीका लगवा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र शासित प्रदेशों के मार्गदर्शन के लिये एक नोट साझा किया था। गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को परामर्श देने के लिये प्रशिक्षित किया गया।गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सत्र शामिल हैं। 

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में चल रहे राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ले चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को संक्रमण के जोखिम और टीकाकरण के लाभों के बारे में नियमित परामर्श के परिणाम के रूप में देखा जा सकता है। मंत्रालय ने कहा कि इस सतत अभियान ने गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण को लेकर विकल्प अपनाने का अधिकार दिया है।

तमिलनाडु इस मामले में सबसे आगे है, जहां 78,838 गर्भवती महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। आंध्र प्रदेश में 34,228, ओडिशा में 29,821, मध्य प्रदेश में 21,842, केरल में 18,423 और कर्नाटक में 16,673 गर्भवती महिलाओं ने पहला टीका लगवा लिया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भय, आशंकाओं, गलत सूचनाओं, कुछ सामाजिक वर्जनाओं और मुद्दों को दूर करने के अभियान के तहत दो जुलाई को, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के संबंध में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मार्गदर्शन के लिये एक नोट साझा किया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके बाद कार्यक्रम प्रबंधकों, सेवा प्रदाताओं और अग्रिम मोर्च पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को परामर्श देने के लिये प्रशिक्षित किया गया।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के संबंध में सरकारी और निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों में अपनी टीमों को संवेदनशील बनाया। मंत्रालय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते राज्यों द्वारा कई पहल की गई हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सत्र शामिल हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोवाक्सिनकोविशील्‍डतमिलनाडुकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे