लाइव न्यूज़ :

राज्यों, निजी अस्पतालों के पास टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध : सरकार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदशों और निजी अस्पतालों के पास इस्तेमाल नहीं की गई कोविड-19 रोधी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ (42,15,43,730) से अधिक खुराकें मुहैया करायी गयी हैं। इसके अलावा 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति की जा रही हैं।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 40,03,50,489 खुराक इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद खुराकों की संख्या भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की 2,11,93,241 से अधिक खुराकें अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।

टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत जून से हुई थी। नए चरण के तहत केंद्र देश में निर्मित 75 प्रतिशत टीके खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में मुहैया करा रहा है। मंत्रालय के अनुसार नए चरण में, सरकार देश में उत्पादित टीकों का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में आपूर्ति करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल