लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 2.05 लाख से अधिक लोगों को शनिवार को कोविड टीके की खुराक दी गई: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 2.05 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक दी गई, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक है।

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर जुलाई के लिए टीके की 45 लाख खुराक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने टीका बुलेटिन जारी करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में रोजाना टीके की लगभग 1.5 लाख खुराक दी जा रही हैं। इसलिए दिल्ली को जुलाई में कम से कम 45 लाख खुराक दी जाए ताकि हम शहर के लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण कर सकें और उन्हें तीसरी लहर से बचा सकें।’’

सिसोदिया ने शनिवार के टीकाकरण के आंकड़ों को ट्वीट किया और दावा किया कि इसने ‘सभी रिकॉर्डों को पार कर लिया है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में टीकाकरण रिकॉर्ड गति से हो रहा है! पिछले तीन दिनों से, हमने 1.5 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया है। आज, पिछले सभी रिकॉर्डों को पार करते हुए, दिल्ली में 2,05,170 लोगों को टीका लगाया गया है! इस तरह हम तीसरी लहर से दिल्ली की रक्षा करने जा रहे हैं।’’

कोविन पोर्टल के अनुसार, शनिवार तक लगाये गये टीकों की कुल संख्या 73,28,647 है, जिनमें से 56,28,594 पहली खुराक और 17,00,053 दूसरी खुराक हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 1,320 टीकाकरण स्थल हैं। कोविन पोर्टल के अनुसार 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 31.87 लाख से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है, 45-60 आयु वर्ग के 25 लाख से अधिक लोगों ने खुराकें प्राप्त की है जबकि 16.40 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को अब तक टीका लगाया जा चुका है।

आतिशी ने कहा, ‘‘पिछले एक महीने से, हम बार-बार केंद्र सरकार से दिल्ली के युवाओं के लिए टीके की खुराक उपलब्ध कराने के लिए कह रहे हैं। युवा खुद टीका लगवाना चाहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यह कोविड की तीसरी लहर से बचने का एकमात्र तरीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?