असम में धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद खाने से 200 से ज्यादा लोग बीमार
By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:39 IST2021-08-19T21:39:13+5:302021-08-19T21:39:13+5:30

असम में धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद खाने से 200 से ज्यादा लोग बीमार
असम के होजाई जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद कम से कम दो सौ लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ मरीजों को होजाई और नागांव में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लंका शहर में मंगलवार को वार्ड सात में महिलाओं और बच्चों समेत दो सौ से ज्यादा लोगों ने प्रसाद तथा अन्य चीजें खाई थीं। उनमें से सभी को बुधवार से बुखार और उल्टी की शिकायत है। एक अधिकारी ने कहा, “कुछ लोग बेहतर उपचार के लिए होजाई और नागांव के निजी अस्पतालों में गए। अब तक कोई भी गंभीर रूप से बीमार नहीं है और हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।