लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.84 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.84 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक मई से शुरू हुए तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक 18-44 आयुवर्ग के कुल 1,18,81,337 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। इस आयुवर्ग के 12,52,320 लाभार्थियों को सोमवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।

उन्होंने कहा कि देश में अब तक टीके की कुल 19,84,43,550 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 97,78,142 स्वास्थ्यकर्मी टीके की पहली खुराक जबकि 67,18,515 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। इसी तरह, अग्रिम मोर्चे के 1,50,74,689 लाभार्थी पहली खुराक जबकि 83,55,642 दूसरी खुराक ले चुके हैं।

मंत्रालय की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के 129वें दिन सोमवार को 23,65,395 लोगों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो