लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के 1900 से अधिक शरणार्थी बच्चों का मिजोरम के सरकारी स्कूलों में दाखिला किया गया:अधिकारी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:28 IST

Open in App

आइजोल, 26 अक्टूबर म्यांमा में बिगड़े हालात के चलते अपने परिवारों के साथ मिजोरम में शरण लेने वाले 1,900 से अधिक बच्चों को राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में दाखिल दिया गया है जहां वे निशुल्क शिक्षा प्राप्त करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स ललरिंचाना ने कहा कि राज्य सरकार अगस्त से ही म्यांमा के शरणार्थी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दे रही है। उन्होंने कि यह पहल पूरी तरह से मानवीय आधार पर शुरू की गई है।

म्यांमा के चिन राज्य के साथ मिजोरम की 510 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। म्यांमा में फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से वहां के नागरिक अन्य जगहों पर शरण ले रहे हैं।

जेम्स ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हम म्यांमा के प्रवासी नेताओं के अनुरोध को नजरअंदाज नहीं कर सकते। यदि मानवीय संकट के कारण पलायन करने वाले शरणार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं की जाती है, तो हमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से भी आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।''

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1,972 शरणार्थी बच्चों को स्कूलों में दाखिला किया गया है जो वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे