लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उच्च न्यायालय में 1.87 लाख से अधिक मामले लंबित : प्रताप जेना

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात दिसंबर ओडिशा उच्च न्यायालय में 1.87 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। राज्य के कानून मंत्री प्रताप जेना ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

कटक-चौधवार सीट से विधायक सौविक बिस्वाल द्वारा पूछे गए एक लिखित प्रश्न के जवाब में जेना ने कहा कि 31 अक्टूबर तक उच्च न्यायालय में 1.87 लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

मंत्री ने कहा कि जिला अदालतों में 17,68,704 मामले लंबित हैं, जबकि पिछले तीन वर्षों में 8,95,412 मामलों का निपटारा किया गया।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने लंबित मामलों में तेजी से सुनवाई के लिए बकाया समिति और मिशन मोड समिति का गठन किया है। इसके अलावा, जिला न्यायाधीशों को मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा, “राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न अदालतें स्थापित करने और लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय मिले यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां