लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 1.77 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: March 4, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के 1.77 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत में 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने के साथ ही देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके लगाने की शुरुआत दो फरवरी से हुई थी।

मार्च में शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण में 60 साल से अधिक आयु के लोगों और विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को टीके लगाने की शुरुआत हुई।

मंत्रालय के अनुसार बृहस्पिवार शाम सात बजे तक जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 1,77,11,287 टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 68,38,077 टीके स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक के तौर पर लगाए गए जबकि 30,82,942 टीके दूसरी खुराक के तौर पर लगाए। अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को पहली खुराक के तौर पर 60,22,136 जबकि दूसरी खुराक के तौर पर 54,177 टीके लगाए गए।

60 साल से अधिक आयु के लोगों को 14,95,016 और विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को 2,18,939 टीके लगाए गए।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 48वें दिन यानि बृहस्पितवार को शाम सात बजे तक कुल 10,93,954 टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार, ''अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 8,34,141 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 2,59,813 स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।''

8,34,141 लाभार्थियों में 60 साल से अधिक 4,93,999 और विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45 से 60 साल की आयु के 75,147 लोग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू