लाइव न्यूज़ :

आठ वर्षों में 1.59 लाख से अधिक आरटीआई दायर की गई, 11,376 महिलाओं ने दी : कार्मिक मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 18, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर पिछले आठ वर्षों में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत डाली गईं 1.59 लाख से अधिक अर्जियों में से 11,376 अर्जियां महिलाओं की हैं और बाकी सभी पुरुषों की। कार्मिक मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एक आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने बताया कि 22 अप्रैल 2013 से 12 नवंबर 2021 के बीच इस कानून के तहत 1,59,107 अर्जियां दी गईं। इनमें से 11,376 अर्जियां महिलाओं ने दीं और 1,47,731 अर्जियां पुरुषों ने दीं।

कोमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश के. बत्रा ने एक वेबसाइट के जरिए आरटीआई अर्जियों की कुल संख्या पर कार्मिक मंत्रालय से लिंग आधारित जानकारियां मांगी थी। इसके जवाब में मंत्रालय ने बताया कि 15,986 अर्जियां (1,507 महिलाओं की और 14,479 पुरुषों की) 2021 में 12 नवंबर तक दायर की गयी, 20,792 (1,968 महिलाओं की और 18,824 पुरुषों की) अर्जियां 2020 में और 20,762 (1,612 महिलाओं की और 19,150 पुरुषों की) अर्जियां 2019 में दायर की गयीं।

उसने बताया कि 2018 में 19,709 आरटीआई अर्जियां (1,433 महिलाओं और 18,276 पुरुषों) दायर की गयी, 2017 में 18,869 (1,219 महिलाओं और 17,650 पुरुषों) अर्जियां, 2016 में 17,800 (885 महिलाओं और 16,915 पुरुषों), 2015 में 16,210 (981 महिलाओं और 15,229 पुरुषों) और 2014 में 16,626 (1,049 महिलाओं और 15,577 पुरुषों) अर्जियां दायर की गयीं।

बत्रा ने कहा, ‘‘आंकड़ें दिखाते हैं कि महिलाओं में अपने जानने के अधिकार के बारे में ज्यादा जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos