COVID-19 Vaccine: 15-18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का हुआ पूरी तरह से टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2022 19:18 IST2022-02-14T18:09:27+5:302022-02-14T19:18:49+5:30
देश के 15-18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का अब पूरी तरह से टीकाकरण किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी है।

COVID-19 Vaccine: 15-18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का हुआ पूरी तरह से टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा है कि देश के 15-18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का अब पूरी तरह से टीकाकरण किया गया है। देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया था। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण के खतरे को टालने के लिए सरकार की तरफ से बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत करना एक महत्वपूर्ण कदम था।
देश भर में अब तक 172.95 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 11,66,993 खुराकें लगाने के साथ अब तक कुल 1,72,95,87,490 टीके लगाए गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5,21,32,053 किशोरों को पहली खुराक और 1,50,14,801 किशोरों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 15-18 आयु वर्ग के 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त कर चुके हैं।
Over 1.5 crore youngsters between the 15-18 age group are fully vaccinated now: Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya
— ANI (@ANI) February 14, 2022
(File pic) pic.twitter.com/NUcf2Pn3Em