लाइव न्यूज़ :

कोच्चि हवाईअड्डे पर अनिवार्य जांच के बाद 140 से ज्यादा यात्री यूएई रवाना

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:09 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जुलाई कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो गयी हैं और हवाई अड्डे पर ही अनिवार्य आरटीपीसीआर जांच के बाद 143 यात्री आज संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुए।

हालांकि, कोविड की दूसरी लहर के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लगा प्रतिबंध 31 जुलाई तक प्रभावी है, लेकिन भारत और कुछ अन्य देशों के बीच हुए विशेष समझौते के तहत ‘एयर बबल’ के जरिए कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति है।

कोच्चि हवाई अड्डे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कोच्चि हवाई अड्डे द्वारा उसके अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर स्थापित आरटी-पीसीआर जांच सुविधा यूएई जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। सोमवार को 146 यात्री यूएई जाने में सफल रहे क्योंकि हवाई अड्डे ने अनिवार्य जांच सुविधा मुहैया करायी और उन्हें आधे घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मिल गयी।’’

इसके अलावा, दुबई सुप्रीम कमेटी ऑफ क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ने अपने 19 जून के सर्कुलर में भारतीय यात्रियों के लिए तय यात्रा प्रोटोकॉल में संशोधन किया है और रवानगी से चार घंटे पहले आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट होने की अनिवार्यता सहित अन्य शर्तों का पालन करते हुए उन्हें यूएई में उतरने की इजाजत दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल