भारत में 13.9 करोड़ से अधिक महिलाएं गर्भनिरोधक के आधुनिक तरीकों का उपयोग करती हैं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 27, 2021 01:01 IST2021-01-27T01:01:05+5:302021-01-27T01:01:05+5:30

Over 139 million women in India use modern methods of contraception: report | भारत में 13.9 करोड़ से अधिक महिलाएं गर्भनिरोधक के आधुनिक तरीकों का उपयोग करती हैं: रिपोर्ट

भारत में 13.9 करोड़ से अधिक महिलाएं गर्भनिरोधक के आधुनिक तरीकों का उपयोग करती हैं: रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 26 जनवरी मंगलवार को जारी एक नयी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 13.9 करोड़ से अधिक महिलाएं और लड़कियां अब गर्भनिरोधक के आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल करती हैं।

महिलाओं और लड़कियों के प्रजनन अधिकारों का समर्थन करने वाले वैश्विक समूह ‘एफपी2020’ द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में पिछले आठ वर्षों में परिवार नियोजन में हुई प्रगति का विवरण है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कम आय वाले 13 देशों में आधुनिक गर्भनिरोधक उपयोगकर्ताओं की संख्या 2012 के बाद से दोगुनी हो गई है और पिछले साल 12.1 करोड़ से अधिक अनपेक्षित गर्भधारण, 2.1 करोड़ असुरक्षित गर्भपात और 1,25,000 गर्भवती महिलाओं की मौत को रोका गया।

भारत में गर्भनिरोधकों के उपयोग के परिणामस्वरूप पिछले एक वर्ष में 5.45 करोड़ से अधिक अनपेक्षित गर्भधारण को रोका गया और 18 लाख असुरक्षित गर्भपात और 23,000 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु टाल दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 139 million women in India use modern methods of contraception: report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे