भारत में कोविड-19 टीके की 13.82 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं: सरकार

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:44 IST2021-04-23T23:44:11+5:302021-04-23T23:44:11+5:30

Over 13.82 crore doses of Kovid-19 vaccine applied in India: Govt | भारत में कोविड-19 टीके की 13.82 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं: सरकार

भारत में कोविड-19 टीके की 13.82 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं: सरकार

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल देशभर में कोविड-19 टीकों की 13.82 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं और टीकाकरण के 98वें दिन 27 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार रात आठ बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 13,82,56,975 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण के 98वें दिन शुक्रवार रात आठ बजे तक कुल 27,78,555 लाख खुराक दी गई, जिनमें से 17,74,450 लाभार्थियों को पहली और 10,04,105 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 13.82 crore doses of Kovid-19 vaccine applied in India: Govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे