दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की 1.21 लाख से अधिक खुराक दी गईं: सरकारी बुलेटिन

By भाषा | Updated: August 21, 2021 18:38 IST2021-08-21T18:38:09+5:302021-08-21T18:38:09+5:30

Over 1.21 lakh doses of anti-COVID-19 vaccine were administered in Delhi on Friday: Government Bulletin | दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की 1.21 लाख से अधिक खुराक दी गईं: सरकारी बुलेटिन

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की 1.21 लाख से अधिक खुराक दी गईं: सरकारी बुलेटिन

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 1,21,318 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके लगाए गए। दिल्ली सरकार के टीकाकरण बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 90,882 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई, वहीं 30,436 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। राजधानी में अब तक टीके की 1,22,37,895 खुराकें लोगों की दी जा चुकी हैं जिनमें से 87,77,612 लोगों को पहली खुराक और 34,60,283 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। इसमें दावा किया गया है कि शनिवार सुबह तक राष्ट्रीय राजधानी में केवल चार दिन के लिए टीके की खुराकें बची हैं। दिल्ली के पास 5,35,460 खुराकें हैं,जिनमें 3,57,930 खुराकें कोविशील्ड की और 1,77,530 कोवैक्सीन की खुराकें शामिल हैं। यहां 915 टीकाकरण केन्द्र हैं , जिनमें एक दिन में 1,77,496 लोगों को टीके लगाए जाने की सुविधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 1.21 lakh doses of anti-COVID-19 vaccine were administered in Delhi on Friday: Government Bulletin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे