लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2020 में 1.16 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में 48 हजार मौत हुयीं : सरकार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि पिछले साल यानी 2020 में एक्सप्रेसवे सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 1,16,496 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 47,984 लोगों की मौत हुई।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2019 में एक्सप्रेसवे सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 1,37,191 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 53,872 लोगों की मौत हुयीं।

मंत्री ने कहा कि उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली रियायत समझौते का एक अभिन्न अंग हैं और हाल ही में इसे संशोधित किया गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा में सुधार के साथ-साथ सुरक्षा की खातिर निगरानी नेटवर्क में सुधार के लिए घटना का पता लगाने वाले स्मार्ट कैमरे, आपातकालीन टेलीफोन बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे जैसे उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित समाधान शामिल किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंत्रालय उपयोगकर्ताओं को चिकित्सा सेवाओं के लिए अस्पतालों के साथ-साथ चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में आपातकालीन निकासी के लिए हेलीपैड प्रदान करने के लिए राजमार्गों के साथ-साथ सुविधाएं विकसित कर रहा है।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (एनई-3) पर उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे