लाइव न्यूज़ :

डीयू के प्रवेश पोर्टल पर 1.10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रवेश पोर्टल पर अब तक 1.10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है। पोर्टल दो अगस्त को शुरू हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई।

स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 70,000 सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।

गुरुवार शाम सात बजे तक, 1,10,494 उम्मीदवारों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जबकि 87,912 ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए और 12,539 ने एम.फिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण किया है।

विश्वविद्यालय ने गुरुवार को अपना पहला वर्चुअल 'ओपन डे' आयोजित किया, जहां अधिकारियों ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें फॉर्म भरते समय सतर्क रहने को कहा क्योंकि वे बाद में इसे संपादित नहीं कर पाएंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केंद्र के निदेशक संजीव सिंह ने कहा, "कृपया श्रेणियां चुनते समय सावधान रहें। फॉर्म को एक बार में भरना आवश्यक नहीं है। आपके पास फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त समय है। प्रवेश परीक्षा के लिए एक अलग टैब है, और आप उन पाठ्यक्रमों को चुन सकते हैं जिनके लिए आप पात्र हैं।’’

उन्होंने कहा, "ईसीए और खेल श्रेणियों का चयन करते समय कृपया सावधान रहें।"

छात्रों ने अधिकारियों से विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत विभिन्न बोर्डों के बारे में भी प्रश्न पूछे।

प्रोफेसर आनंद सोनकर ने कहा, "हम उन सभी बोर्डों को मान्यता देते हैं जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारत में स्कूल शिक्षा बोर्ड की परिषद (सीओबीएसई) और शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। आप जांच सकते हैं कि आपका बोर्ड सीओबीएसई पोर्टल पर स्वीकार्य है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे