लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी में फंसे 100 से अधिक छोटे ट्रक

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:01 IST

Open in App

अमरावती, 14 अगस्त आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के चेवितीकल्लू में कृष्णा नदी में 80,000 क्यूसेक पानी आने से शनिवार को बालू ढुलाई वाले 100 से अधिक छोटे ट्रक नदी में फंस गए।

पुलिस,राजस्व और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर कम से कम 120 चालकों और सहायकों को सुरक्षित निकाल कर नौकाओं पर बिठाया।

राजस्व अधिकारी ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पुलीचिंताला में डॉ के एल राव सागर परियोजना से 75,000 क्यूसेक से अधिक पानी आया, जबकि मुनेरू नाले से 5,000 क्यूसेक पानी आया।

नदी के अंदर से रेत की खुदाई की जा रही थी और ट्रक रेत ले जाने के लिए थे।

कुछ ट्रक चालकों ने बताया,‘‘ बाढ़ का पानी छोड़े जाने को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी और इसलिए हम काम करने गए थे। लेकिन पानी बढ़ने से वाहन फंस गए और हम वापस नहीं लौट सके।’’

राजस्व अधिकारियों ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में पहले से जानकारी नहीं थी।

स्थानीय तहसीलदार ने बताया,‘‘ पुलीचिंताला के ऊपर नागार्जुन सागर जलाशय भरने पर, पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा था। चूंकि पिछले हफ्ते पुलीचिंताला में एक गेट क्षतिग्रस्त हो गया था, इसलिए वहां इसे रोकने का कोई रास्ता नहीं था और इसलिए पानी सीधे बह गया।’’

नंदीगामा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी नागेश्वर रेड्डी ने कहा,‘‘ हमने फंसे हुए चालकों और सहायकों को सुरक्षित निकाल लिया है। जल स्तर घटने के बाद ही वाहनों को बाहर लाया जा सकता है।’’ यह प्रक्रिया रविवार तक पूरी हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू