लाइव न्यूज़ :

असम में 2021 में मानव तस्करों से सौ से अधिक लोगों को बचाया गया: डीजी पुलिस

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:06 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 जुलाई असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंता ने शुक्रवार को कहा कि इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक मानव तस्करों के चंगुल से सौ से अधिक लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि सौ में से 84 लोगों को मई में हिमंत बिस्व सरमा की सरकार आने के बाद बचाया गया।

महंता ने ‘मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस’ के अवसर पर ट्वीट किया, “2020 में हमने तस्करी किये गए 157 लोगों को बचाया, और इस साल हम ऐसे 100 से ज्यादा लोगों को बचा चुके हैं।”

सिलसिलेवार ट्वीट में डीजीपी ने कहा कि मानव तस्करी एक दुखद सत्य है जहां अपराधी वंचित, बेसहारा लोगों, महिलाओं और बच्चों को यौन गुलामी, बंधुआ मजदूरी और अन्य चीजों के लिए अपना निशाना बनाते हैं।

उन्होंने कहा, “असम पुलिस ने इस संबंध में शून्य सहनशीलता का रास्ता अपनाया है। आज इस दिन असम पुलिस सभी हितधारकों के समर्थन से राज्य से मानव तस्करी को समाप्त करने के हमारे संकल्प को दोहराती है।”

महंता ने कहा कि मई के बाद से पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और मानव तस्करी के 22 मामले दर्ज किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र