लाइव न्यूज़ :

ट्रंप का भारत दौरा, गुजरात सीएम रुपाणी ने वीडियो पोस्ट किया, कहा-सबसे पुराना लोकतंत्र 24 फरवरी को बड़े लोकतंत्र से मिलेगा

By भाषा | Updated: February 19, 2020 17:53 IST

वीडियो को राज्य सरकार द्वारा गुजराती ‘वॉयस ओवर’ के साथ तैयार किया गया है। इस वीडियो को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप का यहां शहर के मोटेरा क्षेत्र में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी को ‘‘नमस्ते ट्रंप’’ में संबोधन देना निर्धारित है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार्यक्रम में 1.10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।गुजरात व्हाइट हाउस (अमेरिका में) से विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम तक की इस ऐतिहासिक यात्रा का गवाह बनेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निर्धारित अहमदाबाद यात्रा से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि ‘‘विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र 24 फरवरी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलेगा’’ जब ट्रंप यहां एक क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

वीडियो को राज्य सरकार द्वारा गुजराती ‘वॉयस ओवर’ के साथ तैयार किया गया है। इस वीडियो को मुख्यमंत्री रुपाणी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप का यहां शहर के मोटेरा क्षेत्र में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी को ‘‘नमस्ते ट्रंप’’ में संबोधन देना निर्धारित है।

इस कार्यक्रम में 1.10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। रुपाणी द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो में ‘वॉयस ओवर’ में कहा गया है, ‘‘विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र 24 फरवरी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलेगा। गुजरात व्हाइट हाउस (अमेरिका में) से विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम तक की इस ऐतिहासिक यात्रा का गवाह बनेगा।

इससे अमेरिका-भारत के संबंध मजबूत होंगे।’’ वीडियो में ‘‘हाउडी, मोदी’’ कार्यक्रम के समय की प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की तस्वीरें भी हैं जिसका आयोजन गत वर्ष अमेरिका में ह्यूस्टन में हुआ था। वीडियो में कहा गया, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद आने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को उनके साथ होंगे।

मजबूत नेतृत्व, मजबूत लोकतंत्र।’’ कार्यक्रम के अनुसार मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद हवाई अड्डे से क्रिकेट स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोडशो करेंगे। वे स्टेडियम जाने के रास्ते में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम भी जाएंगे। ट्रंप की भारत की दो दिवसीय यात्रा 24 फरवरी से शुरू होगी और इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप भी होंगी। 

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीअहमदाबादनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया