लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के विकास में बाहरियों ने बंगालियों से बड़ी भूमिका निभाई : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:09 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर पश्चिम बंगाल में ‘‘बाहरी बनाम भीतरी’’ की बहस के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को दावा किया कि राज्य के विकास में दूसरे राज्यों के लोगों ने बंगालियों से बड़ी भूमिका निभाई है।

उनकी टिप्पणी पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि घोष राज्य के इतिहास और संस्कृति के बारे में जाने बिना ‘‘बांटने वाली’’ राजनीति कर रहे हैं।

घोष ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘स्वतंत्रता पूर्व के काल से, जो लोग दूसरे राज्यों से आए थे, उन्होंने बंगाल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनमें से अधिकतर, मिलों और कारखानों में काम करने वाले लोग अन्य राज्यों से थे। इस तरह बाहर से आए लोगों ने राज्य के विकास में बंगालियों से बड़ी भूमिका निभाई।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बंगाल के कल्याण के लिए काम करने वाले लोगों को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अब ‘‘बाहरी’’ करार दे रही है।

उन्होंने व्यंग्य किया, ‘‘शाहरुख खान (राज्य के एंबैसडर) और प्रशांत किशोर (तृणमूल कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार) अब भीतरी हो गए हैं।’’

घोष की टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘बंगालियों को अपमानित करने और उन्हें कमतर आंकने’’ के भाजपा के इरादे का अब खुलासा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दिलीप घोष राष्ट्र के संपूर्ण विकास और स्वतंत्रता संग्राम में बंगालियों द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में नहीं जानते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू