लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में एटीएम बूथ से 17 लाख रुपए नकदी चोरी करने के मामले में चौकी प्रभारी निलंबित

By भाषा | Updated: July 15, 2021 09:23 IST

Open in App

नोएडा(उप्र), 15 जुलाई गौतम बुद्ध नगर जिले के बिलासपुर कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाहर लगे एटीएम बूथ को काटकर उसमें से 17 लाख रुपए की नकद राशि चोरी के मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कस्बा दनकौर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एटीएम बूथ लगा है। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार रात करीब तीन बजे एटीएम बूथ में लगी मशीन को गैस कटर से काटा और उसके अंदर रखी 17 लाख रुपए की नकद राशि चोरी कर ली।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बैंक प्रबंधक अभिषेक ने दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बदमाशों ने बिलासपुर स्थित पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर उक्त घटना को अंजाम दिया और इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी अमित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जांच में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। उन्होंने बताया कि एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एटीएम मशीन काटकर चोरी करने वाले हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देकर बदमाश एक्सप्रेस-वे के रास्ते गए हैं। पुलिस ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेस वे तथा नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया