लाइव न्यूज़ :

संभल में पंचायत चुनाव में बांटने जा रही शराब की अनदेखी पर चौकी प्रभारी निलंबित

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:59 IST

Open in App

संभल (उत्तर प्रदेश), 11 अप्रैल संभल जिले में पुलिस अधीक्षक ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर बांटी जा रही शराब की अनदेखी करने और किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के मामले में चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के मधन पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिश्रा के मुताबिक सैदपुर जयराम के प्रधान पद के प्रत्याशी के सहयोगियों द्वारा मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही शराब को बरामद कर बिना किसी वैधानिक कार्यवाही किए छोड़ देने पर नरेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है और साथ ही शराब बांटने के आरोपी नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह