लाइव न्यूज़ :

लापता बेटी को ढूंढने के लिये महिला से डीजल भरवाने के लिये पैसे मांगने वाले चौकी प्रभारी निलंबित

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:41 IST

Open in App

कानपुर(उप्र:) दो फरवरी दिव्यांग महिला से उसकी गुमशुदा नाबालिग बेटी को ढूंढने के लिये अपने वाहन में डीजन भरवाने वाले सनिगंवा पुलिस चौकी के प्रभारी को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है ।

पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर प्रीतेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी ।

उन्होंने बताया कि छावनी क्षेत्र के सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुये उनसे कहा गया कि मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट उनके समक्ष एक निर्धारित समय सीमा में पूरा कर प्रस्तुत करें। रिपोर्ट आ जाने के बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जायेंगी ।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि सोमवार को एक महिला ने उनसे शिकायत में दावा किया कि एक माह पूर्व उसके एक रिश्तेदार द्वारा कथित रूप से उसकी 15 साल की बेटी का अपहरण कर लिया गया था। चौकी प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि वह पुलिस की गाड़ी में डीजल भरवा दें तो उसकी बेटी को ढूंढेंगे ।

महिला का आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदारों से 10 से 15 हजार रूपये उधार मांग कर पुलिस को डीजल के लिये पैसे दिये ।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिये और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये गये ।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सब इंस्पेक्टर राजपाल यादव को पुलिस चौकी से हटा कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया और मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया ।

पुलिस अधीक्षक नगर शिवा जी ने बताया कि दिव्यांग महिला की 15 साल की बेटी को उसके किसी नजदीकी रिश्तेदार ने एक माह पहले अपहरण कर लिया था। महिला ने इस संबंध में चकेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और सनिगंवा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों के पास बेटी को ढूंढने के लिये गुहार लगा रही थी ।

महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों को हजारों रूपये डीजल के लिये देने के बाद वह बेटी को ढूंढने के लिये तैयार हुये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर