लाइव न्यूज़ :

निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान के पति की हत्या, गांव में तनाव

By भाषा | Updated: January 19, 2021 12:06 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र) 19 जनवरी जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अमौड़ा गांव की निवर्तमान महिला प्रधान के पति की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव की निर्वतमान प्रधान अर्चना राय के पति मनीष राय सोमवार रात एक ईट-भठ्ठे पर बैठे थे। करीब नौ बजे वह भठ्ठे से जाने के लिए जैसे ही खड़े हुए, तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के लिये उन्हें वाराणसी ले जाने को कहा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि प्रधान के पति की हत्या से स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हैं। उन्होंने शव भी पुलिस को देने से मना कर दिया था। आखिरकार देर रात करीब एक बजे किसी तरह से आला अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान के पति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ साल पहले उनके चाचा की भी हत्या कर दी गई थी, जिसमें मनीष चश्मदीद गवाह थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दलों का गठन भी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos