लाइव न्यूज़ :

निवर्तमान सीआरपीएफ प्रमुख, डीओपीटी के पूर्व सचिव पुडुचेरी की उपराज्यपाल के सलाहकार नियुक्त

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि निवर्तमान सीआरपीएफ प्रमुख ए पी माहेश्वरी और पूर्व डीओपीटी सचिव सी चंद्रमौली को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सौंदराजन को पुडुचेरी की उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार पिछले सप्ताह राष्ट्रपति के एक आदेश पर किरण बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटाने के बाद दिया गया था।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों नियुक्तियां ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से की जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश काडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी माहेश्वरी 28 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त होंगे। वह इससे पहले गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

तमिलनाडु काडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी चंद्रमौली इससे पहले महापंजीयक (रजिस्ट्रार जनरल) और देश के जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह पिछले साल सितंबर में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

देश में आखिरी जनगणना कवायद चंद्रमौली के कार्यकाल के दौरान 2011 में की गई थी।

पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है क्योंकि विश्वास मत से पहले वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा इस सप्ताह के शुरू में इस्तीफा देने के बाद विधानसभा को निलंबित रखा गया है।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पुडुचेरी, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव