लाइव न्यूज़ :

मद्रास हाईकोर्ट के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश को सामंती संस्कृति ध्वस्त नहीं कर पाने का खेद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:18 IST

Open in App

चेन्नई, 17 नवंबर मद्रास उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी बुधवार को सड़क मार्ग से कोलकाता रवाना हो गये। उन्होंने विदाई नहीं ली और कहा कि उनका कोई भी कदम ‘व्यक्तिगत’ नहीं था, बल्कि संस्था के हित में उठाया गया कदम था। न्यायमूर्ति बनर्जी के मेघालय स्थानांतरण ने विवाद को जन्म दिया है।

अपने सहयोगी न्यायाधीशों, बार के सदस्यों, रजिस्ट्री और कर्मचारियों को लिखे पत्र मे उन्होंने उस दयालुता और गर्मजोशी की सराहना की, जिसके साथ यहां उनके 11 महीने के कार्यकाल के दौरान उनका और उनकी पत्नी का स्वागत किया गया।

उन्होंने, विशेष रूप से ‘सभी कर्मचारियों’ के सहयोग की सराहना करते हुए कहा, ‘‘मुझे खेद है कि मैं उस सामंती संस्कृति को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर सका जिसमें आप अपनी सेवाएं देते हैं।"

पुलिस सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति बनर्जी और उनकी पत्नी मेघालय की अपनी आगे की यात्रा के लिए कोलकाता के लिए रवाना हुए, जहां वह उच्च न्यायालय में सेवा देंगे। राज्य पुलिस उनके साथ सीमावर्ती जिले वेल्लोर तक गई।

अपने दो पेज के पत्र में उन्होंने बेंच के अपने सहयोगियों से लंबे समय तक साथ नहीं चल पाने और व्यक्तिगत रूप से उन्हें अलविदा नहीं कहने के लिए क्षमा याचना की। उन्होंने कहा‘‘आखिरकार, जो मेरे किसी भी कार्य से आहत हुए होंगे, कृपया वे जान लें कि मेरा कदम कभी भी ‘व्यक्तिगत’ नहीं था। मैंने जो कुछ किया संस्था के लिए जरूरी समझकर किया।’’

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पहले न्यायमूर्ति बनर्जी का मेघालय तबादला करन का प्रस्ताव किया था। उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के एक वर्ग ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था लेकिन इसी बीच दूसरे पक्ष ने उनके कार्य को न्यायपालिका की छवि बिगाड़ने वाला करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग