लाइव न्यूज़ :

बाहरी दिल्ली : एक नवजात बच्ची को बचाया गया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में कथित तौर पर लावारिस छोड़ी गयी एक दिन की बच्ची को बचा लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

डीसीडब्ल्यू के मुताबिक मंगलवार सुबह हेल्पलाइन नंबर 181 पर एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि बाहरी दिल्ली के नरेला में एक दिन की बच्ची को किसी ने झाड़ियों में फेंक दिया है और बच्ची के पास कोई नहीं है।

वक्तव्य के मुताबिक महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया। डीसीडब्ल्यू की एक टीम ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बचाव कार्य में मदद की।

बच्ची जब मिली तो वह जोर-जोर से रो रही थी। वह इस समय अंबेडकर अस्पताल में है ।

डीसीडब्ल्यू ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची के माता-पिता को भी ढूंढ रही है।

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी ने एक दिन की बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया है। इस छोटी बच्ची का क्या दोष है? छोटे बच्चे के साथ कौन सा राक्षस ऐसा कर सकता है? यह एक गंभीर अपराध है और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की आवश्यकता है। हमारी टीम लगातार बच्चे की देखभाल कर रही है और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि बच्चे को उसके पालन-पोषण के लिए एक बेहतर घर मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों