लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी का प्रकोप जारी

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:31 IST

Open in App

लखनऊ, 30 जनवरी उत्तर प्रदेश कई इलाके पिछले 24 घंटों के दौरान शीतलहर की चपेट में रहे। ज्यादातर मंडलों में धूप खिली रही इसके बावजूद लोगों को गलन और ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर प्रचंड शीत लहर का प्रकोप रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में हालांकि राज्य के विभिन्न मंडलों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन गलन की वजह से सर्दी से कोई राहत नहीं मिली।

पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा और गोरखपुर मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई लेकिन इसके बावजूद गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, बरेल ,कानपुर, झांसी तथा मुरादाबाद समेत तमाम मंडलों में यह सामान्य से काफी नीचे रहा।

इस अवधि में बरेली में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद तथा प्रदेश के अन्य सभी मंडलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश में गलन और ठिठुरन भरी सर्दी का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया