लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, तापमान गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है और सोमवार को तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो अभी तक इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने यह जानकारी दी, जिसके आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक मानक माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों और इसके कारण मंगलवार रात से सर्द उत्तरपश्चिमी हवाओं के मंद होने से न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा।

पश्चिमी दिल्ली के जाफ्फरपुर गांव में मौसम केंद्र ने न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोधी रोड मौसम केंद्र ने औसतन सात डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जेनामणि ने बताया कि 22 और 25 दिसंबर के बीच ‘‘एक के बाद एक’’ दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने 21 दिसंबर तक उत्तरपश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजस्थान के चुरू में रविवार को सबसे कम शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद सीकर में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और अमृतसर में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे तक चला जाता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है तो भी शीत लहर की घोषणा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव