दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

By भाषा | Updated: January 26, 2022 21:39 IST2022-01-26T21:33:55+5:302022-01-26T21:39:16+5:30

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने के कारण दिल्ली में देर रात तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है।

Outbreak of cold wave continues in Delhi, temperature recorded at 16.4 degree Celsius | दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

Highlightsपालम, नरेला और जाफरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गयाबुधवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरा सबसे "ठंडा दिन" रहासर्द हवाओं के कारण दिल्ली में रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार के दिन भी कड़ाके की ठंड महसूस की गयी, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में दि्लली वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने के कारण शहर में देर रात तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है।

पालम, नरेला और जाफरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। बुधवार राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरा सबसे "ठंडा दिन" भी था। दिल्ली में मंगलवार जनवरी का सबसे ठंडा दिन था। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इससे पहले, तीन जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार, दिन में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर उसे ‘‘ठंडा दिन’’ माना जाता है।

अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होने पर उसे ‘‘बेहद ठंडा’’ दिन माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, जनवरी में अभी तक सात ‘ठंडे दिन’ दर्ज किए गए हैं, जो कम से कम एक दशक में सर्वाधिक हैं। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में इस महीने 12 दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

2003 में ऐसा 18 बार हुआ था। जनवरी के दूसरे सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है। अधिकतम सामान्य के पास या उससे अधिक रहा। दिल्ली में इस साल जनवरी में अब तक सात पश्चिमी विक्षोभ आए हैं, जबकि इस महीने में सामान्य तौर पर तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ आते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से हवा में नमी बढ़ गयी जिससे दिनों में कम तापमान के बीच कोहरा छाया रहा।

Web Title: Outbreak of cold wave continues in Delhi, temperature recorded at 16.4 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे