लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में ठंड का प्रकोप, साढ़े तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ फुलबनी सबसे ठंडा स्थान

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 दिसंबर ओडिशा में बुधवार को शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और 17 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। कंधमाल जिला मुख्यालय फुलबनी में पारा साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

इसके अलावा दरिंगबाड़ी में तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस रहा। बुलेटिन में बताया गया कि कोरापुट जिले के सेमिलीगुड़ा में तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। झारसुगुड़ा में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम, छह डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य के कालाहांडी जिले के भवानीपंता समेत आठ जगहों पर तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अंगुल, क्योंझर, सोनेपुर, तीतिलागढ़, सुंदरगढ़ और गोपालपुर समेत 12 मौसम स्टेशनों पर शीतलहर की स्थिति कायम है।

भुवनेश्वर में तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम, 10.1 डिग्री दर्ज किया गया और कटक में सामान्य से 3.4 डिग्री कम, 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में अगले दो दिन तक शीतलहर की स्थिति बरकरार रहने का अंदेशा जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है