ओडिशा में ठंड का प्रकोप, साढ़े तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ फुलबनी सबसे ठंडा स्थान

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:44 IST2021-12-22T18:44:57+5:302021-12-22T18:44:57+5:30

Outbreak of cold in Odisha, Phulbani coldest place with minimum temperature of three and a half degrees | ओडिशा में ठंड का प्रकोप, साढ़े तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ फुलबनी सबसे ठंडा स्थान

ओडिशा में ठंड का प्रकोप, साढ़े तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ फुलबनी सबसे ठंडा स्थान

भुवनेश्वर, 22 दिसंबर ओडिशा में बुधवार को शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और 17 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। कंधमाल जिला मुख्यालय फुलबनी में पारा साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

इसके अलावा दरिंगबाड़ी में तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस रहा। बुलेटिन में बताया गया कि कोरापुट जिले के सेमिलीगुड़ा में तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। झारसुगुड़ा में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम, छह डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य के कालाहांडी जिले के भवानीपंता समेत आठ जगहों पर तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अंगुल, क्योंझर, सोनेपुर, तीतिलागढ़, सुंदरगढ़ और गोपालपुर समेत 12 मौसम स्टेशनों पर शीतलहर की स्थिति कायम है।

भुवनेश्वर में तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम, 10.1 डिग्री दर्ज किया गया और कटक में सामान्य से 3.4 डिग्री कम, 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में अगले दो दिन तक शीतलहर की स्थिति बरकरार रहने का अंदेशा जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Outbreak of cold in Odisha, Phulbani coldest place with minimum temperature of three and a half degrees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे