लाइव न्यूज़ :

चार राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप, हरियाणा में हाई अलर्ट: पशुपालन सचिव

By भाषा | Updated: January 6, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी देश के चार राज्यों-केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 12 स्थानों पर एवियन इन्फ्लुएंजा या बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं, जबकि पंचकुला में मुर्गी पालन केंद्रों में इन पक्षियों की अस्वाभाविक मौत के मामलों के चलते हरियाणा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि दहशत में आने की जरूरत नहीं है और संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक प्रवासी पक्षियों, कौवों और बत्तखों में ही यह घातक वायरस पाया गया है, जबकि मुर्गी पालन केंद्र अभी इससे प्रभावित नहीं हुए हैं।

चतुर्वेदी ने कहा, '' अब तक चार राज्यों - राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में ही इसके मामले सामने आए हैं। जहां तक हरियाणा का सवाल है, पंचकुला में मुर्गी पालन केंद्रों में इन पक्षियों की अस्वाभाविक मौत के मामलों के सामने आए हैं। हमने राज्य सरकार को सतर्क रहने और नमूनों को जांच के लिए भेजने को कहा है।''

बर्ड फ्लू के नए मामले इसलिए भी चिंताजनक हैं क्योंकि अभी कुछ महीने पहले 30 सितंबर 2020 को भारत ने खुद को इस रोग से मुक्त घोषित किया था।

भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला 2006 में सामने आया था।

मंत्रालय ने कहा कि चार राज्यों में 12 स्थानों पर एवियन इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया