लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी कुल टीकों में से 43 प्रतिशत पांच राज्यों में लगे

By भाषा | Updated: April 4, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल देश में कोविड-19 रोधी कुल टीकों में से 43 प्रतिशत टीके पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लगे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कुल 7,59,79,651 लोगों को टीके लगे हैं जिनमें से 3,33,10,437 टीके इन पांच राज्यों में लगे हैं।

रविवार को सुबह सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इन पांच राज्यों में भी 2,91,54,577 लोगों को टीके की पहली खुराक और 41,55,860 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

महाराष्ट्र में 73,54,244 टीके लगे हैं जो देश में लगे कुल टीकों का 9.68 प्रतिशत है।

गुजरात में कुल 69,23,008 टीके लगे हैं जो कुल टीकों का 9.11 प्रतिशत है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश में 66,43,096 यानी 8.74 प्रतिशत और राजस्थान में 64,31,601 यानी 8.46 प्रतिशत टीके लगे हैं।

पश्चिम बंगाल में 59,58,488 टीके लगे हैं जो देश में लगे कुल टीकों का 7.84 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश उन राज्यों में भी शामिल हैं जहां कोविड-19 के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 49,447 नए मामले आए जो अब तक एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। साथ ही 277 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 55,656 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,290 नए मामले आए और 14 लोगों की मौत हो गई।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हो गई। देश में रविवार को संक्रमण के 93,249 नए मामले आए जो सितंबर के बाद से एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल