लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नये मामलों में से 83.76 प्रतिशत मामले छह राज्यों में दर्ज किये गये: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 के एक दिन में सामने आये 17,921 नये मामलों में से 83.76 प्रतिशत मामले छह राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दर्ज किये गये हैं।

मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.84 लाख हैं जो कुल मामलों का 1.64 प्रतिशत है।

देश में अब तक की गई जांच की कुल संख्या 22 करोड़ को पार कर गई है और प्रतिदिन संक्रमण की दर 2.43 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक नये मामलों के आने का सिलसिला जारी है और इस राज्य में 9,927 और मामले दर्ज किये गये। इसके बाद केरल में 2,316 और पंजाब में 1,027 नये मामले सामने आये।

मंत्रालय के अनुसार एक दिन में इस महामारी से 133 और मरीजों की मौत हुई है और मौत के 77.44 प्रतिशत मामले पांच राज्यों में दर्ज किये गये है।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 56 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब में 20 और केरल में 16 मरीजों की मौत हुई।

देश के 19 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, दमन और दीव, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह सात बजे तक 3,39,145 सत्रों के माध्यम से टीके की 2.43 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

इनमें 71,30,098 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और अग्रिम मोर्चे के 69,36,480 कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई। इसके अलावा 38,90,257 स्वास्थ्यकर्मियों और 4,73,422 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

इनके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के 8,33,526 लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 51,04,123 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 53वें दिन 52,351 सत्रों में टीके की 13.5 लाख से अधिक खुराक दी गई। इनमें से 10,60,944 लाभार्थियों को पहली खुराक और 2,98,229 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल