लाइव न्यूज़ :

‘कोविड-19 के सामने आए 44489 नए मामलों में से 60.72 प्रतिशत छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से’

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 44,489 मामलों में से 60.72 प्रतिशत मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि केरल में हुई। इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नम्बर आता है।

मंत्रालय ने कहा कि 524 मौतों में से 60.50 प्रतिशत दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में हुई हैं।

गत 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 6491 नए मामले आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 6159 व दिल्ली में 5246 मरीजों की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 99 मौतें हुई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 51 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

भारत में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4,52,344 है, जो कुल मामलों का 4.88 फीसदी है।

मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे 65 प्रति मरीज आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हैं, जहां से रोजाना अधिकतम मामले और मौतें रिपोर्ट होती हैं।

उसने कहा कि कोविड-19 के कारण हुई कुल मौतों में से 61 प्रतिशत इन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई हैं।

मंत्रालय ने बताया, पंजाब में मृत्यु दर 3.16 फीसदी, महाराष्ट्र में 2.60 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 1.75 फीसदी और दिल्ली में 1.60 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.46 फीसदी है।

वहीं मृत्यु दर उत्तर प्रदेश में 1.43 प्रतिशत, हरियाणा में 1.02 फीसदी, राजस्थान में 0.87 प्रतिशत और केरल में 0.37 फीसदी है।

दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के 29,169 मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख की आबादी पर 14,584 और हरियाणा में 7,959 मामले हैं।

देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 6,715 मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 86,79,138 है और संक्रमण को मात देने की राष्ट्रीय दर 93.66 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 36,367 मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

उसने कहा कि 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से मुक्त होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कुल मामले 92.66 लाख पहुंच गए हैं, जबकि मृतक संख्या 1,35,223 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग