लाइव न्यूज़ :

मेघालय के करीब 29 लाख किसानों में से 8,967 को प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ मिला:कांग्रेस सांसद

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:12 IST

Open in App

शिलांग, आठ जून कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद विनसेंट एच पाला ने मंगलवार को कहा कि मेघालय के 29 लाख से अधिक किसानों में से केवल 8,967 किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिली जबकि राज्य की 35 लाख की आबादी में से 85 प्रतिशत किसान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में पाला ने उनसे सुधारात्मक उपाय करने और राज्य के गरीब किसानों को पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिनमें से अधिकतर जनजाति समुदायों से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि सहायता मुहैया कराने से वे महामारी के समय में अपना और अपने परिवार का ध्यान रख सकेंगे।

सांसद ने पत्र में कहा, '' मेघालय की 35 लाख की आबादी में से 85 प्रतिशत किसान हैं। प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा यदि मात्र 8967 किसानों को ही आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गई है तो केंद्र सरकार ने राज्य के किसानों के साथ अन्याय किया है।''

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत राज्य के 8967 किसानों को 1,79,34,000 की राशि प्राप्त हुई जोकि बाकी पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में सबसे कम है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान योजना के अतंर्गत केंद्र सरकार 14 करोड़ किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6,000 की राशि मुहैया कराती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग