लाइव न्यूज़ :

हमारे संघ के पदाधिकारी यहां हैं, नहीं तो इंदौर में आज आग लगा दूंगा, भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने अधिकारियों को दी धमकी

By भाषा | Updated: January 3, 2020 20:47 IST

भाजपा महासचिव का यह वीडियो तब सामने आया है, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आंतरिक बैठकों के लिये संगठन के प्रमुख मोहन भागवत और इसके अन्य शीर्ष पदाधिकारी शहर में ही हैं। चश्मदीद लोगों ने बताया कि यह वीडियो विजयवर्गीय की अगुवाई में भाजपा के स्थानीय जन प्रतिनिधियों के रेसीडेंसी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर किये गये धरना-प्रदर्शन का है।

Open in App
ठळक मुद्देशासन शहर में विकास के नाम पर पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहा है।इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को सीधी चर्चा के लिये बुलाया था।

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सामने आये भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में विजयवर्गीय अपने इस गृहनगर में सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाते हुए यह कहते सुनायी पड़ रहे हैं कि "हमारे संघ के पदाधिकारी (यहां) हैं, नहीं तो आज आग लगा देता इंदौर में।"

भाजपा महासचिव का यह वीडियो तब सामने आया है, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आंतरिक बैठकों के लिये संगठन के प्रमुख मोहन भागवत और इसके अन्य शीर्ष पदाधिकारी शहर में ही हैं। चश्मदीद लोगों ने बताया कि यह वीडियो विजयवर्गीय की अगुवाई में भाजपा के स्थानीय जन प्रतिनिधियों के रेसीडेंसी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर किये गये धरना-प्रदर्शन का है।

इस दौरान विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि प्रशासन शहर में विकास के नाम पर पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को सीधी चर्चा के लिये बुलाया था। लेकिन वे नहीं आये। बाद में जब कुछ कनिष्ठ सरकारी अधिकारी प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे, तो विजयवर्गीय ने आला अफसरों के रवैये पर तीखी नाराजगी जाहिर की।

वायरल वीडियो में विजयवर्गीय कहते सुनायी पड़ रहे हैं, "क्या वे (आला अधिकारी) इतने बड़े हो गये? क्या उनकी इतनी औकात हो गयी? अधिकारियों को समझना चाहिये कि वे जनता के नौकर हैं।" क्रोधित विजयवर्गीय को शांत करने की कोशिश करते हुए एक प्रशासनिक अधिकारी भाजपा महासचिव से कहते सुनायी पड़ रहे हैं कि आला अफसरों से भाजपा नेताओं के पत्र व्यवहार के बारे में उसे न तो कोई जानकारी है, न ही उससे किसी तरह की चर्चा की गयी है।

बिफरे विजयवर्गीय वीडियो में आगे कहते सुनायी पड़ रहे हैं, "आखिर कोई प्रोटोकॉल होता है या नहीं? हम सरकारी अधिकारियों से लिखित निवेदन कर रहे हैं कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। क्या वे हमें यह सूचना भी नहीं देंगे कि वे शहर से बाहर हैं? यह अब हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हमारे संघ के पदाधिकारी (यहां) हैं, नहीं तो आज आग लगा देता इंदौर में।" उधर, सूबे में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा महासचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, "सरकारी अधिकारियों को खुलेआम धमकाते हुए शहर में आग लगाने की बात करने वाले विजयवर्गीय पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिये।" 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह