लाइव न्यूज़ :

युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करके ही हमारे समाज का उत्थान होगा : नायडू

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि विज्ञान का अंतिम लक्ष्य लोगों के जीवन को आरामदायक और खुशहाल बनाना है तथा युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करके ही हमारे समाज का उत्थान होगा।

उन्होंने कहा कि विज्ञान किसी भी समाज का बुनियाद है क्योंकि यह अनेक प्रयोगों के जरिए प्रमाणिक तथ्यों के साथ असलियत को सामने रखना है। समाज के उत्थान और मानवता की भलाई के लिए वैज्ञानिक सोच को अपनाना जरूरी है।

नायडू ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि विज्ञान का अंतिम उद्देश्य लोगों के जीवन को सुविधाजनक और खुशहाल बनाना है। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि खगोल विज्ञान से कई तरीके से समाज को फायदा हुआ है। खगोल विज्ञान के जरिए ही औद्योगिक, एयरोस्पेस, और ऊर्जा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का व्यापक स्तर पर लाभ मिला है। ’’

बेंगलुरु के निकट भारतीय नक्षत्रभौतिकी संस्थान (आईआईए) में उन्होंने कहा कि खगोल विज्ञान में अनुसंधान के कारण आज हमें एक्स-रे मशीनें, घड़ियों, सुपर कंप्यूटर, उपग्रह संचार, जीपीएस आदि का लाभ मिल रहा है ।

नायडू ने कहा कि खगोल विद्या की पढाई से धरती के अस्तित्व में आने और इसकी संरचना के बारे में भी हमें समझने में मदद मिलती है ।

उन्होंने कहा कि खगोल विज्ञान ने ना केवल इंसानों की समझ के दायरे को बढ़ाया है बल्कि ब्रह्मांड की विशालता के बारे में भी जानने का मौका मिला है ।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को उद्घाटन किए गए ‘पर्यावरणीय परीक्षण केंद्र’ से अंतरिक्ष के लिए कम वजन के उपग्रहों को भेजने के संबंध में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालयों और उद्योगों को अंतरिक्ष के लिए छोटे उपग्रह तैयार करने में इससे आसानी होगी और यहां से सहायता मिल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह