लाइव न्यूज़ :

हमारा रिश्ता बदल गया है लेकिन हम अब भी साथ हैं : आमिर खान ने किरण राव से तलाक पर कहा

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:17 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और निर्माता-निर्देशक किरण राव के तलाक की घोषणा के एक दिन बाद अभिनेता ने कहा कि उनका रिश्ता भले ही बदल गया हो लेकिन वे अब भी साथ हैं।

दोनों के एनजीओ ‘पानी फाउंडेशन’ के एक डिजिटल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रविवार को कहा कि उनके फैसले से कुछ लोगों को “ताज्जुब” हो सकता है लेकिन आश्वासन दिया कि वे अब भी “साथ” हैं।

खान ने राव का हाथ थामे हुए जूम पर एक वीडियो कॉल में कहा, “आपने हमारे बारे में सुना होगा। आपको दुख हुआ होगा, कुछ को सदमा लगा होगा। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम दोनों खुश हैं और अब भी एक परिवार हैं। हमारे संबंध में बदलाव आया है लेकिन हम अब भी साथ हैं।”

खान ने कहा, “इसलिए अन्यथा न लें। पानी फाउंडेशन हमारे बच्चे, आजाद की तरह है। हम हमेशा परिवार रहेंगे। हमारे लिए प्रार्थना करें कि हम खुश रहें।”

खान (56) और राव (47) पहली बार अभिनेता की 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म “लगान” के सेट पर मिले थे और दोनों ने दिसंबर 2005 में शादी की थी। दिसंबर 2011 में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था।

शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी करते हुए पूर्व दंपति ने कहा कि शादी के 15 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और वे “सह-अभिभावक और एक दूसरे के लिए परिवार” के तौर पर नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं।

खान की इससे पहले रीना दत्त से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा