लाइव न्यूज़ :

हमारा विरोध प्रदर्शन गैर राजनीतिक है: किसान नेताओं ने कहा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर लेखकों, बुद्धिजीवियों और तर्कवादियों को रिहा करने की मांग वाले पोस्टर लिए दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की तस्वीरें वायरल होने के बाद किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में उनका प्रदर्शन “गैर राजनीतिक” है।

बृहस्पतिवार को मानवाधिकार दिवस भी मनाया गया।

सिंघू बॉर्डर पर किसान नेताओं ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कई राजनीतिक नेताओं को अपने मंच का इस्तेमाल करने से मना कर दिया।

टिकरी बॉर्डर पर किसानों के हाथों में उमर खालिद, सुधा भारद्वाज और अन्य की रिहाई की मांग करने वाले पोस्टर होने को लेकर एक सवाल के जवाब में किसानों के प्रतिनिधियों ने कहा, “उन्हें नहीं पता कि टिकरी बॉर्डर पर क्या हुआ। किसानों का प्रदर्शन राजनीतिक नहीं है।”

उन्होंने कहा कि टिकरी बॉर्डर पर हुई घटना किसानों के मानवाधिकार दिवस मनाने का तरीका रहा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो