लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना ने कहा-पाकिस्तान से किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए उच्च स्तर की हैं हमारी तैयारियां

By भाषा | Updated: March 7, 2019 20:38 IST

आईएएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में किसी भी खतरे की आशंका से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना की तैयारियां उच्च स्तर की है।’’ इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान वायु सेना की आक्रामकता के किसी भी कृत्य का पता लगाने और उसे विफल करने के लिए आसमान में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Open in App

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान से किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए हमारी उच्च स्तर की तैयारियां है। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक दस्तावेज के हवाले से आईएएफ ने कहा कि पड़ोसी देश ने केवल ओमान, अफगानिस्तान और चीन के साथ अपने हवाई क्षेत्र को खोला है और भारत-पाकिस्तान हवाई क्षेत्र के पास स्थित 11 प्रवेश और निकास बिंदु अभी भी बंद है।

आईएएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में किसी भी खतरे की आशंका से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना की तैयारियां उच्च स्तर की है।’’ इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान वायु सेना की आक्रामकता के किसी भी कृत्य का पता लगाने और उसे विफल करने के लिए आसमान में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत की पश्चिमी सीमा के पास स्थित सभी आईएएफ अड्डों पर अधिकतम सतर्कता बरती जा रही है। पाकिस्तान में बालाकोट के निकट आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी को बम गिराये थे जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान ने 27 फरवरी को जवाबी कार्रवाई करने का प्रयास किया था। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि आईएएफ ने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया था।

कश्मीर में सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी और इसके 12 दिन बाद भारत ने जैश के शिविर पर हवाई हमला किया था। सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे