लाइव न्यूज़ :

हमारे नेता निजी तौर पर ज्यादा और सार्वजनिक रूप से कम बात करें: कांग्रेस प्रवक्ता

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अक्तूबर कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही उठापटक के बीच पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस के नेता निजी तौर पर ज्यादा और सार्वजनिक रूप से कम बात करेंगे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के फैसले में संदर्भ में उन्होंने कहा कि वह आशा करती हैं कि सिंह अपने इस पर निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमरिंदर सिंह कांग्रेस के बहुत ही सम्मानित नेता हैं। वह बहुत लंबे समय से कांग्रेस के सिपाही रहे हैं। वह करीब नौ साल एवं नौ महीने तक मुख्यमंत्री रहे हैं। बदलाव जीवन का एक हिस्सा है। हमारे निर्वाचित विधायकों ने महसूस किया कि नेतृत्व परिवर्तन होना चाहिए। ऐसे में यह हुआ।’’

पंजाब में सबकुछ जल्द ठीक होने की उम्मीद करते हुए सुप्रिया ने कहा, ‘‘आशा करती हूं कि हमारे नेता निजी रूप से ज्यादा बात करें और सार्वजनिक रूप से कम।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के ताजा बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘सिब्बल जी हमारे बहुत मूल्यवान और समर्पित साथी हैं। उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं। मैं आशा करती हूं कि इन मुद्दों को सार्वजनिक मंच से नहीं उठाया जाए। इस तरह के मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाने से हमारे विरोधियों को ताकत मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि वह सिब्बल के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का समर्थन नहीं करती है, लेकिन सार्वजनिक रूप से बयान देने से उन कार्यकर्ताओं का हौसला टूटता है जो रोजाना लड़ाई लड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन